लोस चुनाव में भी रक्सौल हवाई अड्डा नहीं बना मुद्दा

Updated at : 12 Apr 2019 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
लोस चुनाव में भी रक्सौल हवाई अड्डा नहीं बना मुद्दा

पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़नेवाला रक्सौल का राष्ट्रीय हवाई अड्डा किसी भी उम्मीदवार की चुनाव घोषणा में शामिल न हो सका. जबकि, रक्सौल हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने पर उत्तर बिहार का हवाई मार्ग काफी सुगम हो जायेगा. 1962 में भारत चीन-युद्ध के समय भारत सरकार ने सेना के विशेष लैंडिंग के […]

विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़नेवाला रक्सौल का राष्ट्रीय हवाई अड्डा किसी भी उम्मीदवार की चुनाव घोषणा में शामिल न हो सका. जबकि, रक्सौल हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने पर उत्तर बिहार का हवाई मार्ग काफी सुगम हो जायेगा. 1962 में भारत चीन-युद्ध के समय भारत सरकार ने सेना के विशेष लैंडिंग के लिए इसका निर्माण कराया था.

इसके साथ ही बिहार में भागलपुर, गया के अलावा अन्य जगहों पर भी लैंडिंग के लिए हवाई अड्डे का निर्माण कराया गया था, जो फिलहाल बंद पड़ा है. मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विवि खुलने पर उत्तर बिहार के लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब रक्सौल हवाई अड्डा से पन: उड़ान शुरू हो जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और न ही किसी दल ने वर्तमान लोकसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाया.

नितेश कुमार सिन्हा, जानपुल चौक (मोतिहारी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola