कभी पैदल भी चल लिया कीजिए!

अपनी सुविधा के लिए वाहन का उपयोग जहां जरूरी हो, वहीं करना ठीक है. लेकिन अगर नजदीक में कहीं आने-जाने का काम पैदल ही करना चाहिए. बेवजह वाहन का इस्तेमाल रोक कर हम ट्रैफिक की भीड़ को कम कर सकते हैं, अपने वाहन का ईंधन बचाते हैं, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाते हैं और थोड़ा […]
अपनी सुविधा के लिए वाहन का उपयोग जहां जरूरी हो, वहीं करना ठीक है. लेकिन अगर नजदीक में कहीं आने-जाने का काम पैदल ही करना चाहिए. बेवजह वाहन का इस्तेमाल रोक कर हम ट्रैफिक की भीड़ को कम कर सकते हैं, अपने वाहन का ईंधन बचाते हैं, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाते हैं और थोड़ा चल-फिर कर अपना स्वास्थ्य ठीक रखते हैं.
पैदल चलने को हम में से कई लोग अपनी शान के खिलाफ समझते हैं. चाहे पास की दुकान से कोई सामान लेना हो या फिर अपने घर से कुछ दूरी पर रहनेवाले किसी दोस्त से मिलने जाना हो, हम में से अधिकांश लोग यही सोचते हैं कि अब पैदल चलने की जहमत कौन उठाये! बस निकाल ली बाइक और फुर्र से निकल लिये. पैदल चलना तो जैसे हम भूल ही चुके हैं. वाहन पर इतना निर्भर क्या होना? कभी पैदल भी चला कीजिए, इससे फायदे ही फायदे हैं.
मनोरंजन कु सिन्हा, हिनू, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




