ePaper

हमारा वोट ही देश और हमारा भविष्य तय करता है

Updated at : 03 Apr 2019 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
हमारा वोट ही देश और हमारा भविष्य तय करता है

भारत जैसे सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बन चुकी है. यह हमारे भारत के लिए सबसे बड़ा महापर्व है. हम सवा सौ करोड़ देशवासियों को इस पर्व में पूरे जोश के साथ भाग लेना चाहिए और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. हमारे मन से यह बात निकाल देनी चाहिए […]

विज्ञापन
भारत जैसे सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बन चुकी है. यह हमारे भारत के लिए सबसे बड़ा महापर्व है. हम सवा सौ करोड़ देशवासियों को इस पर्व में पूरे जोश के साथ भाग लेना चाहिए और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. हमारे मन से यह बात निकाल देनी चाहिए कि हमारे एक वोट से क्या होता है? एक वोट से ही जीत-हार सुनिश्चित होती है. इतिहास गवाह है कि लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में कई बार एक वोट निर्णायक बनी है.
राजस्थान में सीपी जोशी जैसे मुख्यमंत्री के उम्मीदवार एक वोट से विधानसभा सदस्य बनने से चूक गये थे और वह मुख्यमंत्री की दौड़ से भी बाहर हो गये. ऐसा सुना जाता है कि उनकी पत्नी और ड्राइवर वोट डालने नहीं गये थे. यदि वोट डालते तो परिणाम कुछ और होता. इसलिए हमारा वोट ही हमारे देश का भविष्य और हमारा भविष्य तय करता है.
टिपू चौधरी, बल्लीपुर (समस्तीपुर)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola