बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे कोचिंग संस्थानों पर लगे लगाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आज बिना रजिस्ट्रेशन के सैकड़ों कोचिंग संस्थान खुल रहे हैं, जो बच्चों व उनके अभिभावक के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं. एक तरफ बच्चों पर पढ़ाई का बोझ बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरे तरफ अभिभावक का पॉकेट ढीला होता जा रहा है. माता-पिता सोचते हैं कि वह किस संस्थान में बच्चों की […]
विज्ञापन
आज बिना रजिस्ट्रेशन के सैकड़ों कोचिंग संस्थान खुल रहे हैं, जो बच्चों व उनके अभिभावक के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं. एक तरफ बच्चों पर पढ़ाई का बोझ बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरे तरफ अभिभावक का पॉकेट ढीला होता जा रहा है.
माता-पिता सोचते हैं कि वह किस संस्थान में बच्चों की आइआइटी, मेडिकल, आइएएस की तैयारी के लिए भेजें, क्योंकि हर कोचिंग संस्थान का ‘टैग लाइन’ रहता है ‘भारत का नंबर वन इंस्टीट्यूट’, पर पैमाना नहीं बताते हैं कि वे नंबर वन कैसे हैं?
वहीं, कोचिंग वाले ‘फी’ के रूप में मनमाफिक रुपया वसूलते हैं और रसीद भी नहीं देते हैं, पर न तो कोर्स को पूरा करते हैं और न ही साप्ताहिक टेस्ट लेते हैं. स्टूडेंट्स के लिए कोचिंग संस्थानों में न तो टॉयलेट मुहैया करायी जाती है और न ही शुद्ध जल की व्यवस्था होती है.
प्रो सदानंद पॉल, नवाबगंज, मनिहारी (कटिहार)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










