भारत में साक्षरता दर वैश्विक स्तर पर 84% से कम
Updated at : 20 Mar 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

भारत में साक्षरता दर 74.04 (2011) है, जो वैश्विक औसत 84% से कम है. हाल ही में नीति आयोग द्वारा स्ट्रैटजी फॉर न्यू इंडिया@75 में शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये हैं. शिक्षा पर सरकारी व्यय को 2022 तक कुल जीडीपी का 06% करने की बात कही गयी है. […]
विज्ञापन
भारत में साक्षरता दर 74.04 (2011) है, जो वैश्विक औसत 84% से कम है. हाल ही में नीति आयोग द्वारा स्ट्रैटजी फॉर न्यू इंडिया@75 में शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये हैं.
शिक्षा पर सरकारी व्यय को 2022 तक कुल जीडीपी का 06% करने की बात कही गयी है. प्राथमिक स्तर पर नामांकन अनुपात लगभग 100% है. लेकिन, असर सर्वे के आकलनों के अनुसार उपस्थिति दर केवल 71.4% है.
उसे शत-प्रतिशत करने की योजना है. उच्च शिक्षा जो नामांकन अनुपात 2016 में 25% रहा है, 2022 तक 35% तक ले जाना है तथा शिक्षा के क्षेत्र में वित्तीय कमी को दूर करने के लिए वित्तीय निकाय की व्यवस्था करना है. केंद्रीय विवि में लगभग 33% शिक्षकों के पद रिक्त हैं, उस कमी को दूर करना है.
नितिन झा, दरभंगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




