लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने में करें सहयोग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2019 6:42 AM

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी है. सभी दलों के नेताओं से अधिकारी चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं. दलों में प्रत्याशियों के चुनाव को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं. वहीं, अधिकारी मतदान केंद्रों के साथ वोटरों की संख्या और सुविधाओं का मूर्त रूप देने के लिए काम […]

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी है. सभी दलों के नेताओं से अधिकारी चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं. दलों में प्रत्याशियों के चुनाव को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं.
वहीं, अधिकारी मतदान केंद्रों के साथ वोटरों की संख्या और सुविधाओं का मूर्त रूप देने के लिए काम कर रहे हैं. लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की अब बारी है. इनको चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए. नयी सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. मतदाताओं को जाति व धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए.
महिलाओं को भी अपने मताधिकार का प्रयोग सजग होकर करना होगा, क्योंकि आधी आबादी की भागीदारी के बिना लोकतंत्र का यह महापर्व अधूरा रह जायेगा. लोगों के द्वारा चुनी गयी सरकार अगले पांच साल तक शासन करेगी. इसलिए जनता को जनहितकारी सरकार बनाने के लिए चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि हमारे देश का लोकतंत्र मजबूत हो सके.
टीपू चौधरी, समस्तीपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola