इंटरनेट की स्पीड सुधारे सरकार

Updated at : 02 Jul 2014 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
इंटरनेट की स्पीड सुधारे सरकार

हमारे देश में इंटरनेट उपयोग करनेवालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इंटरनेट के फायदे सारी दुनिया जानती है. इंटरनेट उपयोक्ताओं की संख्या में भारत चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है. लेकिन इंटरनेट की गुणवत्ता, तकनीकी, सुरक्षात्मक उपायों और सरकारी नीतियों पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि इंटरनेट-स्पीड का […]

विज्ञापन

हमारे देश में इंटरनेट उपयोग करनेवालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इंटरनेट के फायदे सारी दुनिया जानती है. इंटरनेट उपयोक्ताओं की संख्या में भारत चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है. लेकिन इंटरनेट की गुणवत्ता, तकनीकी, सुरक्षात्मक उपायों और सरकारी नीतियों पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि इंटरनेट-स्पीड का कम होना भी देश में एक बड़ी समस्या है.

इंटरनेट स्पीड के मामले में हमारा देश शीर्ष 100 देशों की सूची से बाहर है. भारत की स्थिति एशियाई देशों की सूची में भी काफी नीचे है. इंटरनेट नेटवर्किग कंपनी सिस्को की एक रिपोर्ट के अनुसार, आनेवाले दिनों में भारत में इंटरनेट स्पीड और घटेगी क्योंकि इसे उपयोग करनेवालों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन उस अनुपात में तकनीकी अपग्रेडेशन नहीं हो रहा है. मोदी सरकार ‘इंटरनेट-स्पीड’ पर भी ध्यान दे.

सुमंत झा, पिस्का मोड़, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola