पुलवामा पर राजनीति न हो
Updated at : 04 Mar 2019 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

विपक्ष के कई नेताओं ने जिस तरह केंद्र सरकार से पुलवामा का बदला लेने में भारतीय सैनिकों द्वारा मारे गये आतंकियों की संख्या के सबूत की मांग की है, वह बेहद ही शर्मनाक है. ऐसे लोग मुसीबत के समय साथ देने की बातें तो करते हैं, पर जब कार्रवाई की जाती है, तो अपनी राजनीति […]
विज्ञापन
विपक्ष के कई नेताओं ने जिस तरह केंद्र सरकार से पुलवामा का बदला लेने में भारतीय सैनिकों द्वारा मारे गये आतंकियों की संख्या के सबूत की मांग की है, वह बेहद ही शर्मनाक है. ऐसे लोग मुसीबत के समय साथ देने की बातें तो करते हैं, पर जब कार्रवाई की जाती है, तो अपनी राजनीति चमकाने लगते हैं.
नेताओं द्वारा भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर जो बयानबाजी की जा रही है, वह उचित नहीं है. चुनाव नजदीक है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि किसी भी मुद्दे को राजनीति से जोड़ दिया जाए. वाकई यह देश की विडंबना है कि हमें बाहरी शक्तियों के साथ-साथ भीतरी अलगाववादी शक्तियों से भी लड़ना पड़ रहा है. ये लोग अपने बयानों से आतंकियों का मनोबल बढ़ा कर रहे हैं. राजनीति के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं, पुलवामा को इसमें न घसीटें.
शुभम गुप्ता, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




