क्या होगा इस राज्य का?

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी झामुमो-कांग्रेस-राजद-निर्दलीय गंठबंधन की सरकार को एक साल होने को आये, लेकिन राज्य की हालत जस की तस है. इसके पहले भी कई बार मंत्रियों के शपथ और मंत्रिमंडल के विस्तार का खेल हो चुका है. इस राज्य की जनता 13 साल से यही तो देखती आ रही है, लेकिन […]
हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी झामुमो-कांग्रेस-राजद-निर्दलीय गंठबंधन की सरकार को एक साल होने को आये, लेकिन राज्य की हालत जस की तस है. इसके पहले भी कई बार मंत्रियों के शपथ और मंत्रिमंडल के विस्तार का खेल हो चुका है. इस राज्य की जनता 13 साल से यही तो देखती आ रही है, लेकिन उनके विकास का क्या होगा, इसकी सुध किसे है?
हमारा झारखंड, भारत का ऐसा पहला राज्य है जहां विभाजन के 13 साल बाद ही आपसी खींचतान की वजह से कोई पांच वर्ष तक शासन न कर सका और इसी वजह से यहां तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लगाना पड़ा. यहां अब तक की सारी सरकारें अस्थिर व खोखली रही हैं. यहां सवाल यह है कि राजनीति के पुरोधा किस बुनियाद पर राज्य विभाजन और छोटे राज्य की मांग करते हैं? जाने क्या होगा इस राज्य का!
प्रदीप्त दास, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




