महिलाएं खुद सतर्क रहें

Updated at : 01 Jul 2014 3:02 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं खुद सतर्क रहें

कहने को तो हम आजाद देश में रहते हैं लेकिन ऐसा लगता है कि यहां स्वतंत्रता के अधिकार महिलाओं के लिए लागू नहीं होते. महिलाओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. नतीजा यह हुआ है कि अब घरवाले ज्यादा सक्रिय हो गये हैं और जो भी थोड़ी-बहुत आजादी महिलाओं को मिली […]

विज्ञापन

कहने को तो हम आजाद देश में रहते हैं लेकिन ऐसा लगता है कि यहां स्वतंत्रता के अधिकार महिलाओं के लिए लागू नहीं होते. महिलाओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. नतीजा यह हुआ है कि अब घरवाले ज्यादा सक्रिय हो गये हैं और जो भी थोड़ी-बहुत आजादी महिलाओं को मिली थी, वह भी छीनी जा रही है.

प्रशासन तो सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो चुका है, इसलिए महिलाओं के लिए ही नियम बना दिये गये हैं. अकेले कहीं जाने पर, मनमाफिक कपड़े पहनने पर, मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा कर महिलाओं की स्वतंत्रता सीमित करने की कोशिश की जा रही है. यूं तो भारत में महिलाओं को देवी रूप माना गया है, लेकिन देश भर में महिलाओं पर हो रहे अपराधों के कारण उनकी यह छवि कहीं धूमिल हो रही है. महिलाएं खुद में सतर्क रहें.

पायल अरोड़ा, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola