बागमती अनुमंडल बनने पर लाखों की आबादी को होगी सुविधा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2019 1:15 AM
वर्तमान समय में बैरगनिया, मेजरगंज व सुपी इन तीनों प्रखंडों को मिलाकर बागमती नदी के नाम पर बागमती अनुमंडल बनाने की आवश्यकता आ पड़ी है. समय-समय पर सामाजिक विकास के प्रतीक हमारे क्षेत्रीय नेताओं ने बागमती अनुमंडल बनाने की मांग सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं. एक चुनाव सभा में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आश्वासन […]
वर्तमान समय में बैरगनिया, मेजरगंज व सुपी इन तीनों प्रखंडों को मिलाकर बागमती नदी के नाम पर बागमती अनुमंडल बनाने की आवश्यकता आ पड़ी है. समय-समय पर सामाजिक विकास के प्रतीक हमारे क्षेत्रीय नेताओं ने बागमती अनुमंडल बनाने की मांग सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं.
एक चुनाव सभा में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आश्वासन दिया था कि बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने पर बागमती अनुमंडल बनाने का काम शुरू किया जायेगा. उस समय भी बीजेपी गठबंधन की सरकार बनी और आज भी बिहार में बीजेपी गठबंधन की सरकार है, लेकिन अब तक बागमती अनुमंडल बनाने की दिशा में कोई काम नहीं हुआ. जबकि, लाखों लोगों की आवश्यकता एवं सुविधा के मद्देनजर बागमती अनुमंडल बनाना अनिवार्य है.
राजेंद्र साहनी, बैरगनिया (सीतामढ़ी)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










