न कोई अपराजेय, न अछूत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2018 6:24 AM

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ ,राजस्थान और मध्यप्रदेश के चुनावी नतीजों में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है. पूर्व के उपचुनावों में क्लोज कांटेस्ट के माध्यम से जनता भाजपा को लगातार यह संकेत दे रही थी कि कांग्रेस उसे पसंद नहीं लेकिन अछूत भी नहीं है. भाजपा यदि महंगाई, भ्रष्टाचार और अपने कैडरों की लगातार उपेक्षा करती रहेगी, तो नहीं […]

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ ,राजस्थान और मध्यप्रदेश के चुनावी नतीजों में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है. पूर्व के उपचुनावों में क्लोज कांटेस्ट के माध्यम से जनता भाजपा को लगातार यह संकेत दे रही थी कि कांग्रेस उसे पसंद नहीं लेकिन अछूत भी नहीं है.
भाजपा यदि महंगाई, भ्रष्टाचार और अपने कैडरों की लगातार उपेक्षा करती रहेगी, तो नहीं चाह कर भी जनता को भाजपा से इतर जाना पड़ेगा. एससी-एसटी एक्ट को लेकर भी एक वर्ग में जो नाराजगी थी, उसका भी असर चुनाव परिणामों में साफ दिखा.
उपरोक्त चुनाव परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि न तो भाजपा अपराजेय है, न कांग्रेस अछूत. अतः लोकसभा चुनाव में यदि बेहतर करना है, तो भाजपा को सबक लेने की जरूरत है. उसे कांग्रेस की नाकामियों के बजाय अपनी उपलब्धियों पर चुनाव में जाना होगा.
ऋषिकेश दुबे, पलामू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola