रामचंद्र गुहा का पाखंड

Updated at : 11 Dec 2018 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
रामचंद्र गुहा का पाखंड

प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गोवा के पणजी शहर में बीफ खाते हुए और इसे एक जश्न के रूप में प्रस्तुत करते हुए अपनी एक तस्वीर डाली है. उनका कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद के अनुसार भोजन करने, वस्त्र पहनने तथा प्यार करने का अधिकार है. यह उनके […]

विज्ञापन
प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गोवा के पणजी शहर में बीफ खाते हुए और इसे एक जश्न के रूप में प्रस्तुत करते हुए अपनी एक तस्वीर डाली है. उनका कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद के अनुसार भोजन करने, वस्त्र पहनने तथा प्यार करने का अधिकार है.
यह उनके अपने विचार हो सकते हैं और लोकतंत्र में सभी को अपने विचार रखने का अधिकार भी है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने गोमांस सेवन के प्रति अपनी अभिरुचि का सार्वजनिक प्रदर्शन किया है, उसने न सिर्फ हिंदू समाज को, बल्कि बौद्धों, जैनियों और उन सभी शाकाहारी लोगों को ठेस पहुंचायी है, जो जीव मात्र के प्रति अहिंसा का भाव रखते हैं. गुहा ने अपने आप को एक से अधिक बार गांधीवादी बताया है.
वह कैसे गांधीवादी हैं, जो पशुओं की क्रूरतापूर्वक की गयी हत्या को न्याय संगत ठहराते हैं? गांधी जी ने तो गोरक्षा के लिए आजीवन प्रयास किये थे. एक बात और, गुहा ने अपने 2015 के एक ट्वीट में स्वयं को शाकाहारी बतलाया था. उन्हें जो खाना है खाएं, लेकिन इस तरह से झूठ तो न बोलें.
चंदन कुमार, देवघर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola