अपराध का गढ़ बना उत्तर प्रदेश

यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उत्तर प्रदेश अब अपराध का पर्याय बन चुका है. हाल ही में हुई भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या के बाद पूरा प्रदेश दहशत की चपेट में है. बीते कुछ दिनों में हुई कई अप्रत्याशित घटनाओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. […]
यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उत्तर प्रदेश अब अपराध का पर्याय बन चुका है. हाल ही में हुई भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या के बाद पूरा प्रदेश दहशत की चपेट में है. बीते कुछ दिनों में हुई कई अप्रत्याशित घटनाओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही अपराध की घटनाओं की विदेश तक में निंदा हो रही है.
भाजपा नेता की हत्या के बाद ग्रेटर नोएडा से सटे दादरी इलाके में तकरीबन 14 बसों को जला दिया गया और तोड़फोड़ की गयी, जिसके बाद शहर में धारा 144 का प्रयोग करना पड़ा. इसके तुरंत बाद ही एसटीएफ और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया.
इस घटना के बाद सूबे की राजनीति भी गरमा चुकी है. एक ओर अखिलेश यादव हरसंभव मदद करने की बात कर रहे हैं तो वहीं विपक्षी दल प्रदेश की सरकार पर आरोप मढ़ने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं. विजय पंडित की पत्नी ने सपा के नेता नरेंद्र भाटी के साथ साथ अनिल दुजाना, वीरेंद्र भाटी और विक्रम पर उनके पति की हत्या का आरोप लगाया है.
बदायूं बलात्कार कांड जैसे जघन्य अपराध के बाद भाजपा नेता की हत्या इस बात का सबूत है कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बदहाली के दौर से गुजर रही है. पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने में नाकाम हैं, अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं. अखिलेश सरकार को अब यह समझना होगा कि शर्मनाक बयान देने के बजाय प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत करें और अपराध पर लगाम कसने की ओर ध्यान दें, वरना अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले विधानसभा चुनावों में भी समाजवादी पार्टी को मुंह की खानी पड़ सकती है.
कोणार्क रतन, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




