बंगाल में शर्मनाक राजनीतिक हिंसा

चुनाव के बाद हो रही हिंसा से यह बात जाहिर होती है कि अभी तक चुनाव की खुमारी हमारे मानस पटल से हटी नहीं है. जिस तरह से पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसक घटनाओं की बाढ़ आ गयी है, वह काफी शर्मनाक है. लोकसभा चुनाव के बाद सभी पार्टियों को अपने राजनीतिक वजूद […]
चुनाव के बाद हो रही हिंसा से यह बात जाहिर होती है कि अभी तक चुनाव की खुमारी हमारे मानस पटल से हटी नहीं है. जिस तरह से पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसक घटनाओं की बाढ़ आ गयी है, वह काफी शर्मनाक है. लोकसभा चुनाव के बाद सभी पार्टियों को अपने राजनीतिक वजूद को कायम रखने या फिर चमकाने के लिए इस तरह के हथकंडों का उपयोग करना काफी दुखद है.
आज पश्चिम बंगाल में वामपंथी जिस राजनीतिक रंजिश का विरोध कर रहे हैं, वह तो उन्हीं की देन है. महिलाओं पर अत्याचार, राजनीतिक हमले तथा विकास के इस दौर में पिछड़ेपन के शिकार बंगाल को फिर से उसका खोया गौरव वापस दिलाने के लिए सभी राजनैतिक पाटिर्यो को पुर्नमथन करना होगा. दोषारोपण की राजनीति बंद करनी होगी. आज समूचे देश को विकास की राजनीति की जरूरत है.
अंशुमन भारती, कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




