दिल्ली से सबक लेने की जरूरत
Updated at : 26 Oct 2018 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने दीवाली पर पटाखों को जलाने का समय निर्धारित कर दिया है. दिल्ली की हवा का स्तर बहुत ही खराब हो गया है. जो काम हमें करना चाहिए था, वह कोर्ट के आदेश से हो रहा है. ऐसा नहीं है कि प्रदूषण केवल दिल्ली में ही है. हां, वहां तुलनात्मक रूप से बहुत […]
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने दीवाली पर पटाखों को जलाने का समय निर्धारित कर दिया है. दिल्ली की हवा का स्तर बहुत ही खराब हो गया है. जो काम हमें करना चाहिए था, वह कोर्ट के आदेश से हो रहा है. ऐसा नहीं है कि प्रदूषण केवल दिल्ली में ही है. हां, वहां तुलनात्मक रूप से बहुत ज्यादा ही है.
भारत के दूसरे शहरों में भी वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है. प्रदूषण कहीं भी हो, खतरनाक तो होता ही है. राज्य सरकारों को चाहिए कि वे इस मामले को गंभीरता से लें. प्रदूषण नियंत्रण पर सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के साथ हम सभी को चलना चाहिए, क्योंकि यह हम सबके भले के लिए ही है.
हमारे सहयोग से ही सरकार के कार्यक्रम की सफलता संभव है. सभी राजनीतिक पार्टियों को भी आपसी मतभेद भूल कर आम जनता के बारे में सोचना चाहिए. दिल्ली की वर्तमान स्थिति से सभी को सबक लेना चाहिए और अपने शहर को दूसरा दिल्ली न बनने दें.
सीमा साही, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




