कब पूरी होगी रोजगार की आस?

Updated at : 11 Jun 2014 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
कब पूरी होगी रोजगार की आस?

15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड का उदय हुआ. यहां के युवाओं ने हजारों सपने देखे. उन्हें लगा कि अब तो यहां के सरकारी तंत्र में उनकी योग्यता की पूछ होगी. रोजगार के अवसरों की बौछार होगी. लेकिन ये सपने धीरे-धीरे टूटते नजर आ रहे हैं. साढ़े तेरह सालों में चार जेपीएससी […]

विज्ञापन
15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड का उदय हुआ. यहां के युवाओं ने हजारों सपने देखे. उन्हें लगा कि अब तो यहां के सरकारी तंत्र में उनकी योग्यता की पूछ होगी. रोजगार के अवसरों की बौछार होगी.
लेकिन ये सपने धीरे-धीरे टूटते नजर आ रहे हैं. साढ़े तेरह सालों में चार जेपीएससी (सिविल सेवा) परीक्षा, एक बार दारोगा नियुक्ति, टीचरों की बहाली भी टीइटी के अनुरूप हो न सकी. सही मायनों में झारखंड के दु:ख-दर्द को समझने वाला यहां का कोई नेता नहीं है.
उन्हें तो बस अपनी कुर्सी चाहिए. विकास से कोई लेना-देना नहीं. हर साल नयी सरकार बनती है और हम युवा हर बार उससे उम्मीद लगा लेते हैं कि वह हमारी योग्यता के अनुसार नियोजित करेगी. जब तक हमारी यह उम्मीद पूरी नहीं हो जाती, हम यूं ही आस लगाये बैठे रहेंगे. हमें इंतजार रहेगा.
दिव्या रानी, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola