आपदा प्रबंधन की पढ़ाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई की एक बहुमंजिला इमारत में आग लगी और चारों तरफ अफरातफरी का माहौल था तब उस परिस्थिति को संभाला 10 वर्ष की मासूम जेन ने. उसे अपने स्कूल में सिखाये सेफ्टी टिप्स याद थे, जिसकी वजह से सभी लोग अपनी जान बचाने में सफल रहे. भारत में जो भी आग लगने की घटनाएं होती […]
विज्ञापन
मुंबई की एक बहुमंजिला इमारत में आग लगी और चारों तरफ अफरातफरी का माहौल था तब उस परिस्थिति को संभाला 10 वर्ष की मासूम जेन ने. उसे अपने स्कूल में सिखाये सेफ्टी टिप्स याद थे, जिसकी वजह से सभी लोग अपनी जान बचाने में सफल रहे. भारत में जो भी आग लगने की घटनाएं होती हैं उनमें से अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से जाती है. अगर लोगों को आपदा प्रबंधन की जानकारी होगी तो इससे बच सकते हैं. पर अफसोस की बात है कि आपदा प्रबंधन की शिक्षा दी ही नहीं जाती. आपदाएं कभी किसी को कह कर नहीं आतीं.
विषम परिस्थितियों में भी धैर्य कैसे बनाये रखें, खुद की और लोगों की रक्षा कैसे करें, आपदा प्रबंधन की शिक्षा से ऐसे गुर को सीखा जा सकता है. अतः सरकार, प्रशासन व स्कूल कॉलेज से अनुरोध है कि बच्चों को आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी अवश्य दें.
डॉ शिल्पा जैन सुराणा, वारंगल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










