गरीब मरीजों की भी सोचें

Updated at : 23 May 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
गरीब मरीजों की भी सोचें

फेफ संबंधी रोग के डॉक्टर रांची में जुटे और सलाह दे गये कि इसके लक्षण वाले रोगी, रोग के आक्रमण के साथ ही चिकित्सक से मिलें. कुछ लोग तो इससे सीख कर अपनी जिंदगी बचा ही लेंगे. मगर ये लोग सिर्फ संपन्न वर्ग के होंगे. क्या चिकित्सकगण या सरकार गरीब वर्ग के लोगों की जिंदगियां […]

विज्ञापन
फेफ संबंधी रोग के डॉक्टर रांची में जुटे और सलाह दे गये कि इसके लक्षण वाले रोगी, रोग के आक्रमण के साथ ही चिकित्सक से मिलें. कुछ लोग तो इससे सीख कर अपनी जिंदगी बचा ही लेंगे. मगर ये लोग सिर्फ संपन्न वर्ग के होंगे.
क्या चिकित्सकगण या सरकार गरीब वर्ग के लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए भी कुछ करने वाले हैं, क्योंकि स्पीरोमीटर जांच में पांच सौ रुपये, तो नुमोकोकुस वैक्सीन के लिए दो हजार रुपये लगे हैं.
इसके अलावे एक्स-रे, इको, इसीजी समेत कई तरह के रक्त जांच भी कभी करवाये जाते हैं. इलाज में इनहेलर की जरूरत होती है और इस इनहेलर की कीमत 400-500 रुपये होती है. ऊपर से चिकित्सकों की फीस भी. क्या यह सबके बस में है? 700-800 रुपये की फीस पहले जमा करने पर ही नंबर मिलता है. ऐसे में सरकार और चिकित्सकों को गरीब मरीजों के विषय में सोचना चाहिए.
पारस नाथ सिन्हा, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola