बनारस की विपदा
Updated at : 18 May 2018 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के एक हिस्से के गिरने से लोगों कह मौत की रोंगटे खड़े कर देने वाली दुर्घटना घटी है. इस हृदयविदारक दुर्घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. इतने व्यस्त मार्ग पर जब निर्माण कार्य चल रहा था, तो सुरक्षा से संबंधित मानकों का कितना ध्यान रखा […]
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के एक हिस्से के गिरने से लोगों कह मौत की रोंगटे खड़े कर देने वाली दुर्घटना घटी है. इस हृदयविदारक दुर्घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं.
इतने व्यस्त मार्ग पर जब निर्माण कार्य चल रहा था, तो सुरक्षा से संबंधित मानकों का कितना ध्यान रखा गया था? आम तौर पर ऐसा देखा गया है कि जब एक से अधिक विभाग मिलकर कार्य करते हैं और जब ऐसी कोई असामान्य घटना घट जाती है, तो सभी अपने बचाव में लग जाते हैं. ऐसा लगता है कि कोलकाता में 2016 में पुल टूट कर गिरने की घटना से कोई सबक नहीं लिया गया है.
चीत्कारों के बीच राहत राशि बांटें जाने कि घोषणा हुई है, जैसा कि अक्सर होता है. काश! इस राहत राशि का कुछ हिस्सा सहायक सड़क बनाने में खर्च हुआ होता, तो इस प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सकता था.
डॉ अमरजीत कुमार, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




