अनुकरणीय कार्यप्रणाली !
Updated at : 17 May 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

बनारस में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के स्लैब के गिरने से कई वाहन चकनाचूर हो गये और 18 लोगों की मौत हो गयी. दिल दहला देने वाली यह घटना घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार का ही नतीजा है. इसकी तुरंत पारदर्शी जांच बहुत जरूरी है. ऐसे बेहद लापरवाह और भ्रष्ट ठेकेदारों और अफसरों की कमी नहीं है, जिनके […]
विज्ञापन
बनारस में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के स्लैब के गिरने से कई वाहन चकनाचूर हो गये और 18 लोगों की मौत हो गयी. दिल दहला देने वाली यह घटना घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार का ही नतीजा है. इसकी तुरंत पारदर्शी जांच बहुत जरूरी है.
ऐसे बेहद लापरवाह और भ्रष्ट ठेकेदारों और अफसरों की कमी नहीं है, जिनके चलते ऐसी घटनाएं होती हैं. दूसरी ओर, लगभग 25 वर्ष पूर्व दिल्ली के मेट्रोमैन श्रीधरन के दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन की शानदार और सुरक्षित कार्य प्रणाली आज भी एक मिसाल है. इसमें इतने बड़े कार्य के होते हुए भी कभी किसी को खरोंच तक नहीं आयी.
इसके ठीक विपरीत वाराणसी में ओवरब्रिज निर्माण में लगी कंपनी की लापरवाही और दोषपूर्ण कार्यप्रणाली से ही इतनी बड़ी घटना हुई है. ऐसे में सरकार को तुरंत कार्रवाई करते हुए श्रीधरन जैसी पारदर्शी कार्य प्रणाली को हर बड़े निर्माण कार्य में पूरी सख्ती से लागू करना चाहिए.
वेद मामूरपुर, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




