माता सिर्फ एक दिन के लिए क्यों

Updated at : 15 May 2018 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
माता सिर्फ एक दिन के लिए क्यों

पता नहीं भारत जैसे समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले देश में मदर्स डे कहां से इंपोर्ट हो गया. यहां मां केवल जननी नहीं होती, बल्कि प्यार, ममता, स्नेह, साहस, सुख, शांति और समृद्धि बन हमेशा अपनी संतान में समाहित होती है. मां बनते ही न तो उसके निजी सपने होते हैं, न स्वार्थ, न सुख. यह […]

विज्ञापन
पता नहीं भारत जैसे समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले देश में मदर्स डे कहां से इंपोर्ट हो गया. यहां मां केवल जननी नहीं होती, बल्कि प्यार, ममता, स्नेह, साहस, सुख, शांति और समृद्धि बन हमेशा अपनी संतान में समाहित होती है.
मां बनते ही न तो उसके निजी सपने होते हैं, न स्वार्थ, न सुख. यह सारी चीजें वह अपनी संतान को समर्पित कर देती हैं. ऐसा कोई पल होता नहीं, जब वह किसी-न-किसी रूप में संतान के साथ न हों. फिर इस साक्षात देवी को, जो प्रत्यक्ष हैं, वर्ष का सिर्फ एक दिन देकर 364 दिन उन्हें क्यों अपने से दूर करना चाहते है, जबकि वह पल-पल हममें समाहित हैं, चाहे वह जीवित हों या मृत. हां, पश्चिम वालों के लिए यह त्योहार बुरा नहीं है, क्योंकि वहां मां होती ही नहीं हैं, सिर्फ मॉम होती हैं.
ऋषिकेश दुबे, पलामू.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola