संबंधों में संतुलन बना रहे
Updated at : 10 Apr 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

हाल में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आयी हैं, जिसके बाद से कार्यपालिका और न्यायपालिका के संबंधों और सीमाओं को लेकर देशभर में बहस चल पड़ी है. बहस की दिशा और दशा चाहे जो भी हो, घटनाओं का निहितार्थ लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था के लिए चिंता पैदा करने वाला है. न्यायपालिका और कार्यपालिका, दोनों के क्षेत्राधिकार […]
विज्ञापन
हाल में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आयी हैं, जिसके बाद से कार्यपालिका और न्यायपालिका के संबंधों और सीमाओं को लेकर देशभर में बहस चल पड़ी है. बहस की दिशा और दशा चाहे जो भी हो, घटनाओं का निहितार्थ लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था के लिए चिंता पैदा करने वाला है.
न्यायपालिका और कार्यपालिका, दोनों के क्षेत्राधिकार संविधान में स्पष्ट हैं. दोनों की भूमिका और दायित्व भी संविधान में भलीभांति निरुपित हैं. स्वतंत्र न्यायपालिका से इतर कोई परिस्थिति या प्रयोग राष्ट्रहित में नहीं है. न तो न्यायपालिका में कार्यपालिका का हस्तक्षेप उचित है, न ही न्यायपालिका की कार्यपालिका को लेकर अतिरिक्त सक्रियता.
दोनों के संबंधों में संतुलन ही हमारी संवैधानिक व्यवस्था की पूंजी है. इसलिए जरूरी है कि दोनों अपने-अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति जागरूक रहते हुए जनता की तकलीफों और जरूरतों पर ध्यान दें. इसी में देश, लोकतंत्र और जनता का हित निहित है.
युगल किशोर, इ-मेल से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




