ट्रेड वार या ट्रेंड वार !
Updated at : 09 Apr 2018 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

वर्तमान में विश्व की दो महाशक्तियों में जिस तरह ट्रेड वार चल रहा है, वह पूरे विश्व के लिए एक गलत संकेत है. अमेरिका विश्व की महाशक्तिओं में से एक माना जाता है. वहीं चीन भी अमेरिका की बराबरी करने में एवं विश्व के सामने खुद को शक्तिशाली बताने के लिए कोई कोशिश नहीं छोड़ […]
विज्ञापन
वर्तमान में विश्व की दो महाशक्तियों में जिस तरह ट्रेड वार चल रहा है, वह पूरे विश्व के लिए एक गलत संकेत है. अमेरिका विश्व की महाशक्तिओं में से एक माना जाता है.
वहीं चीन भी अमेरिका की बराबरी करने में एवं विश्व के सामने खुद को शक्तिशाली बताने के लिए कोई कोशिश नहीं छोड़ रहा है. अब तो दोनों देशों के बीच यह ट्रेड वार एक ट्रेंड वार बन चुका है.
यह एक तरह के कोल्ड वार का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें सिर्फ अमेरिका और चीन ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के बाजार की सेहत एवं अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है. दुनिया की नजरें इस ट्रेड वार पर बनी हुई हैं.
भारतीय बाजार भी इससे अछूते नहीं हैं. भारतीय बाजार को भी इससे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. बेहतर यह है कि अमेरिका और चीन अपने इस ट्रेड और ट्रेंड वार को जितनी जल्दी हो सके, खत्म करे, ताकि विश्व बाजार को कम-से-कम नुकसान हो.
सुमंत चौधरी, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




