केजरीवाल का माफी मांगना

Updated at : 19 Mar 2018 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल का माफी मांगना

क्या अब यह समझा जायेगा कि अरविंद केजरीवाल ने जो व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठायी थी, वह सब झूठ था? क्या अब वह मानने लगे हैं कि उन्होंने जितने लोगों पर भी भ्रष्ट होने का आरोप लगाया था, उन सब से उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी? शुरुआत तो विक्रम सिंह मजीठिया से हो गया […]

विज्ञापन
क्या अब यह समझा जायेगा कि अरविंद केजरीवाल ने जो व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठायी थी, वह सब झूठ था? क्या अब वह मानने लगे हैं कि उन्होंने जितने लोगों पर भी भ्रष्ट होने का आरोप लगाया था, उन सब से उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी?
शुरुआत तो विक्रम सिंह मजीठिया से हो गया है. अब आगे शायद अरुण जेटली जी का नंबर है. तीसरे नंबर पर नितिन गडकरी हो सकते हैं. इसके अलावा भी उन्होंने कई कांग्रेसी एवं क्षेत्रीय राजनीतिज्ञों को भ्रष्ट कहा था. क्या सबसे लिखित माफी मांगी जायेगी?
अगर ऐसा है, तो फिर केजरीवाल जी को तुरंत इस्तीफा दे कर ‘आप’ पार्टी को विघटित कर देना चाहिए. सत्ता का कमान वापस कांग्रेस एवं भाजपा को सौंप देना चाहिए. जब परंपरागत राजनीतिज्ञों में कोई भ्रष्ट है ही नहीं, तो फिर ‘आप’ का यहां क्या काम?
जंग बहादुर सिंह, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola