प्लास्टिक के बदले दूसरे मजबूत कैरी बैग आने चाहिए

Updated at : 15 Mar 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
प्लास्टिक के बदले दूसरे मजबूत कैरी बैग आने चाहिए

सरकार ने प्लास्टिक बंदी की घोषण तो कर दी पर उससे आम लोगों को होनेवाली परेशानी को भी नजरअंदाज कर दिया है. प्लास्टिक बंद करना बेशक अच्छा निर्णय है, पर उस प्लास्टिक के बदल मजबूत और टिकाऊ कैरी बैग लाना चाहिए जो सस्ता भी हो. अभी जो कैरी बैग आ रहा है बाजार में, दुकानदार […]

विज्ञापन

सरकार ने प्लास्टिक बंदी की घोषण तो कर दी पर उससे आम लोगों को होनेवाली परेशानी को भी नजरअंदाज कर दिया है. प्लास्टिक बंद करना बेशक अच्छा निर्णय है, पर उस प्लास्टिक के बदल मजबूत और टिकाऊ कैरी बैग लाना चाहिए जो सस्ता भी हो. अभी जो कैरी बैग आ रहा है बाजार में, दुकानदार उसके पैसे ले रहे हैं. इसमें दुकानदार भी क्या करे, अगर कैरी बैग मंहगा मिलेगा तो क्या किया जा सकता है.

कोई भी सामान के साथ कैरी बैग फ्री में नहीं मिल रहा है. अभी आनेवाले कैरी बैग बहुत ही कमजोर होता है. उसमें थोड़ा भी अधिक वजन रखा जाता है तो वह फट जाता है. इसलिए सरकार से निवेदन है कि कृपया ऐसे कैरी बैग बनवायें जो मजबूत, टिकाऊ और सस्ता हो. आशा है सरकार दुकानदारों की वसूली से हमें निजात दिलायेगी.

पालुराम हेंब्रम, सालगझारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola