सीसीटीवी कारगर उपाय नहीं
Updated at : 13 Mar 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

2018 के मैट्रिक और इंटर की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है, ताकि परीक्षा कदाचार मुक्त हो. पर सिर्फ सीसीटीवी लगवाना कारगर उपाय नहीं है. काश सरकार जितना सक्रिय सीसीटीवी लगवाने में है, उतना ही सक्रिय सारे स्कूलों में जरूरत के सभी शिक्षकों की नियुक्ति करने में होती, तो शायद सीसीटीवी लगवाने की […]
विज्ञापन
2018 के मैट्रिक और इंटर की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है, ताकि परीक्षा कदाचार मुक्त हो. पर सिर्फ सीसीटीवी लगवाना कारगर उपाय नहीं है.
काश सरकार जितना सक्रिय सीसीटीवी लगवाने में है, उतना ही सक्रिय सारे स्कूलों में जरूरत के सभी शिक्षकों की नियुक्ति करने में होती, तो शायद सीसीटीवी लगवाने की जरूरत ही नहीं होती.
जब पूरी संख्या में शिक्षक होंगे, तो पढ़ाई भी पूरी होगी. आज शिक्षक की कमी का ऐसा दुष्प्रभाव है कि शिक्षक को पढ़ाने के अलावा सारा काम करना पड़ रहा है. झारखंड के सभी बेरोजगार शिक्षित शिक्षक समूह का सरकार से विनती है कि इस तरह सीसीटीवी लगवा कर शिक्षा के स्तर को सुधारने की कोशिश न करके शिक्षक की नियुक्ति करने में गंभीरता दिखाये.
सुभद्रा कुमारी, चकुलिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




