रघुवर सरकार पर विश्वास लौटा है
Updated at : 12 Mar 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड में पिछले साढ़े तीन वर्षों से रघुवर दास सरकार चला रहे हैं. आज सरकार में लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं. लोग पूछते हैं क्या परिवर्तन हुआ है? एक समय था, जब झारखंड भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात था और झारखंड का नाम आते ही लोग मंद-मंद मुस्कुराने लगते थे. विधायक अपने खास लोगों के द्वारा […]
विज्ञापन
झारखंड में पिछले साढ़े तीन वर्षों से रघुवर दास सरकार चला रहे हैं. आज सरकार में लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं. लोग पूछते हैं क्या परिवर्तन हुआ है?
एक समय था, जब झारखंड भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात था और झारखंड का नाम आते ही लोग मंद-मंद मुस्कुराने लगते थे. विधायक अपने खास लोगों के द्वारा खुद अपनी बोली लगवाने की होड़ लगवाते थे, ताकि ज्यादा-से-ज्यादा कीमत मिल सके. दरअसल, झारखंड में उस वक्त हर चीज बिकाऊ थी. यहां के बहुमूल्य खनिज, जमीन, झारखंड की संस्कृति सब कुछ. बस खरीदने वाले में दम होना चाहिए थी. अभी भी यह पिछड़ा राज्य है और काफी कुछ किया जाना बाकी है, मगर शासन में लोगों का विश्वास लौटा है .
सरकार हर प्रकार से जनता की मदद में तत्पर है और काम कर रही है. आशा है, आने वाली सरकार भी इसी दिशा में आगे बढ़ेगी, चाहे वह रघुवर दास की सरकार हो या किसी और की.
नवीन कुमार सिन्हा, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




