मददगार होगा सीबीएसइ का नया पैटर्न
Updated at : 09 Mar 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

सीबीएसइ 10वीं के मुख्य विषयों के इम्तहान बस शुरू हो चुके हैं. सीबीएसइ ने इस बार बदलाव करते हुए सीसीइ पैटर्न को खत्म कर दिया है जिससे छात्रों को पहले के मुकाबले अब ज्यादा परिश्रम करना होगा और शायद बेहतर अंक प्राप्त कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जायेगा. लेकिन दीर्घकालीन अवधि में इसका फायदा छात्रों […]
विज्ञापन
सीबीएसइ 10वीं के मुख्य विषयों के इम्तहान बस शुरू हो चुके हैं. सीबीएसइ ने इस बार बदलाव करते हुए सीसीइ पैटर्न को खत्म कर दिया है जिससे छात्रों को पहले के मुकाबले अब ज्यादा परिश्रम करना होगा और शायद बेहतर अंक प्राप्त कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जायेगा. लेकिन दीर्घकालीन अवधि में इसका फायदा छात्रों को जरूर मिलेगा. 10वीं का पाठ्यक्रम छोटा होने की वजह से बच्चों को 11वीं-12वीं में अतिरिक्त दबाव झेलना पड़ता था और इसके परिणाम में गिरावट भी देखी जा रही थी.
लेकिन सीबीएसइ का यह बदलाव बिल्कुल सही दिशा में है और यह छात्रों के लिए निश्चित तौर पर मददगार साबित होगी. इसका परिणाम इस बार होने वाले 10वीं और दो वर्ष बाद होने वाले 12वीं के परिणाम से स्पष्ट हो जायेगा.
उत्सव रंजन, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




