त्रिपुरा में विचारधारा की जीत है

Updated at : 05 Mar 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
त्रिपुरा में विचारधारा की जीत है

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय वास्तव में असाधारण है. वामपंथियों के गढ़ में भगवा पार्टी की विजय केंद्र की सही नीतियों का ही नतीजा है. जैसा कि वहां की जनता ने भाजपा का जनसमर्थन दिया है, वह ऐतिहासिक है. बीते 25 वर्षों से वामपंथी सत्ता की नीतियों से त्रस्त त्रिपुरा की जनता ने […]

विज्ञापन
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय वास्तव में असाधारण है. वामपंथियों के गढ़ में भगवा पार्टी की विजय केंद्र की सही नीतियों का ही नतीजा है.
जैसा कि वहां की जनता ने भाजपा का जनसमर्थन दिया है, वह ऐतिहासिक है. बीते 25 वर्षों से वामपंथी सत्ता की नीतियों से त्रस्त त्रिपुरा की जनता ने जिस प्रकार परिवर्तन किया है, ऐसा लगता है जैसे वहां पर भाजपा की जीत नहीं, मानो एक ऐसी विचारधारा की जीत हुई है, जिसमें सभी को साथ लेकर चलने में क्षमता दिखाई है.
पिछले 25 वर्ष से त्रिपुरा की जनता ने वामपंथी सरकार की नीतियों को सहा है. समय आ गया है कि सरकार लोगों को वामपंथी सरकार की सोच से प्रभावित पीड़ित लोगों को न्याय और विकास का अवसर दे. सरकार के ऊपर अब ऐसा दायित्व आ गया है कि वह त्रिपुरा की जनता को विकास और भाईचारे का नया वातावरण मुहैया कराये.
सिद्धार्थ मिश्र, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola