घोटालों पर नकेल लगाएं
Updated at : 19 Feb 2018 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

देश में आजकल घोटाला करके विदेश भागने की होड़-सी मची हुई है. पहले विजय माल्या, अब नीरव मोदी भी करोड़ों रुपये की चपत लगाकर विदेश जा चुके हैं. ऐसे लोगों पर पार्टियों को राजनीति करने के बजाय उन पर नकेल लगाने की जरूरत है. यह तो विदित है कि इतने रुपये की हेरफेर कोई एक […]
विज्ञापन
देश में आजकल घोटाला करके विदेश भागने की होड़-सी मची हुई है. पहले विजय माल्या, अब नीरव मोदी भी करोड़ों रुपये की चपत लगाकर विदेश जा चुके हैं. ऐसे लोगों पर पार्टियों को राजनीति करने के बजाय उन पर नकेल लगाने की जरूरत है. यह तो विदित है कि इतने रुपये की हेरफेर कोई एक दिन में कर नहीं सकता. यह हेराफेरी कई वर्षों से चल रही होगी. अब इस पर राजनीति करने के बजाय उन्हें वापस लाने व उन्हें पकड़ने की जरूरत है.
अनेक कंपनियों का सत्ता में अप्रत्यक्ष रूप से हस्तक्षेप होता है और इसकी एक मात्र वजह हमारी चुनाव प्रणाली का अत्यधिक खर्चीला होना है. राजनीतिक पार्टियां चुनाव के वक्त उनसे चंदे लेती हैं और उन्हें फायदे पहुंचाती हैं. अतः अभी सबसे महत्वपूर्ण यह है कि उन पर नकेल लगायी जाये और बैंकों को दिवालिया होने से बचाया जाये.
कन्हाई लाल, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




