पुलिस का डर नहीं रहा

Updated at : 17 Jan 2018 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस का डर नहीं रहा

फरीदाबाद में चलती गाड़ी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर युवती का अपहरण हुआ. इससे साफ होता है कि बदमाशों को पुलिस का जरा भी डर नहीं है. पुलिस चौकी से 100 मीटर के क्षेत्र में अपहरण होता है, […]

विज्ञापन
फरीदाबाद में चलती गाड़ी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर युवती का अपहरण हुआ. इससे साफ होता है कि बदमाशों को पुलिस का जरा भी डर नहीं है. पुलिस चौकी से 100 मीटर के क्षेत्र में अपहरण होता है, मतलब पुलिस की निगरानी खुद के चौकी वाले क्षेत्र में ही बहुत कमजोर है.
महिलाओं के बारे में हर दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है. ऐसे में पुलिस को सचेत रहना चाहिए, मगर यहां पुलिस चौकी के नजदीक से अपहरण हो रहा है. पुलिस को अपनी निगरानी बढ़ाने पर जरूरत है. पुलिस से ज्यादा बदमाश होशियार हो गये हैं और वे गुनाह करने में सफल हो रहे है. घटना होने के बाद पुलिस उसकी जांच करती है. बदमाशों को गुनाह करने का मौका न मिले, पुलिस को ऐसे कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए.
मनीषा चंदराणा, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola