वोटर कार्ड को भी मिले स्थान

Updated at : 11 Jan 2018 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
वोटर कार्ड को भी मिले स्थान

विधान सभा या लोकसभा चुनाव के समय वोटर कार्ड की अहम भूमिका रहती है. वोट की गिनती में नगर पर्षद के या जमाबंदी जमीन पर बसे लोगों के वोट रहते हैं, दोनों वैध माना जाता है. उसी प्रकार झारखंड के स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र हेतु जो दावे के समर्थन में आवेदक की घोषणा में जहां दस […]

विज्ञापन
विधान सभा या लोकसभा चुनाव के समय वोटर कार्ड की अहम भूमिका रहती है. वोट की गिनती में नगर पर्षद के या जमाबंदी जमीन पर बसे लोगों के वोट रहते हैं, दोनों वैध माना जाता है.
उसी प्रकार झारखंड के स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र हेतु जो दावे के समर्थन में आवेदक की घोषणा में जहां दस घोषणाएं हैं, वहां क्रमांक 11 में जिनके पास वोटर कार्ड है, को भी सम्मिलित करना चाहिए. वोट के समय वोटर कार्ड अगर वैध माना जाता है तो फिर निवासी के दावे की घोषणा में वोटर कार्ड का भी उल्लेख रहना चाहिए, नहीं तो स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र लेने में उन्हें काफी परेशानी होती है. अत: स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र हेतु दावे की घोषणा में वोटर कार्ड घोषणा शामिल करने की अपील झारखंड सरकार से है. वोटर कार्ड वाले यदि बाशिंदा नहीं हैं, तो फिर उनसे वोट लेने की क्या आवश्यकता?
परमेश्वर झा, दुमका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola