चुनावी बांड और पारदर्शिता

जब पिछले बजट में चुनावी बांड की योजना घोषित की गयी थी, तो एक अलग ही उत्साह देखने को मिला था. व्यवस्था में काले धन को दूर करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के एक अभूतपूर्व कदम के रूप में स्वागत किया गया था. बहरहाल, वित्त मंत्री का यह दावा है कि यह बांड फंडों के […]
जब पिछले बजट में चुनावी बांड की योजना घोषित की गयी थी, तो एक अलग ही उत्साह देखने को मिला था. व्यवस्था में काले धन को दूर करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के एक अभूतपूर्व कदम के रूप में स्वागत किया गया था.
बहरहाल, वित्त मंत्री का यह दावा है कि यह बांड फंडों के वास्तविक प्रवाह के आलोचनाओं को शांत कर देंगे, लेकिन बांडों में आदाता का नाम नहीं शामिल करने के कारण यह दावा अधूरा दिखता है. यह दर्शाता है कि राजनीतिक दलों का नैतिक, चुनावी प्रथाओं के पालन पर ध्यान दिये बिना, चुनावी फंडिंग के मुद्दे पर आत्महित पर अधिक केंद्रित है.
जब तक राजनीतिक दलों के संचालन को सूचना का अधिकार अधिनियम के दायरे के तहत लाने के लिए कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई जाती है, तब तक कॉरपोरेट जगत और पारस्परिक लाभ के लिए काम करने वाले राजनीतिक दलों के बीच के संबंध अस्पष्ट ही रहेंगे और यह धुंध नहीं हटेगी.
दीपक प्रसाद, चाईबासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




