नयी पार्टी, नया नारा !

तमिलनाडु में अम्मा और करुणानिधि की मजबूत पार्टियों के बाद रजनीकांत की नयी पार्टी उभरने जा रही है, जिसने नया नारा दिया है, ‘अच्छा करो, अच्छा बोलो तो अच्छा ही होगा ‘. आज की बड़बोली और बिगड़बोली राजनीति के दौर में तो यह बिलकुल सही है. यही नहीं उनका यह भी दावा है कि वादा […]
तमिलनाडु में अम्मा और करुणानिधि की मजबूत पार्टियों के बाद रजनीकांत की नयी पार्टी उभरने जा रही है, जिसने नया नारा दिया है, ‘अच्छा करो, अच्छा बोलो तो अच्छा ही होगा ‘.
आज की बड़बोली और बिगड़बोली राजनीति के दौर में तो यह बिलकुल सही है. यही नहीं उनका यह भी दावा है कि वादा पूरा न होने पर वे राजनीति छोड़ देंगे. असल में वे क्या कुछ कर पायेंगे, यह तो वक्त ही बतायेगा क्योंकि नेता और पार्टियां ढेर सारे वादे और दावे जरूर करती हैं, मगर उनकी वास्तविकता कुछ और ही होती है.
रजनीकांत की इस नयी पार्टी से वहां की पार्टियों में एक नयी प्रतियोगिता जरूर शुरू होगी, जो राज्य से शुरू होकर राष्ट्रीय स्तर तक भी पहुंच सकती हैं, बशर्ते इसका कार्य सर्वोत्तम हो. अच्छे कार्यों और प्रोग्रामों के लिए नेताओं व पार्टियों को ही सोचना है, तभी तो जनता उनके साथ होगी.
वेद मामूरपुर, नरेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




