रंगदारी से राहत कब
Updated at : 29 Dec 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल जिला मुख्यालय में इन दिनों रंगदारी वसूली करने की चर्चा अखबारों की सुर्खियां बनी हुई है. इस चर्चा ने यहां की पुलिस प्रशासन से लेकर सत्ताधारी नेताओं तक को कठघरे में ला खड़ा किया है. इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि कुछ लोग फर्जी पुलिस के वेश में रंगदारी वसूली कर […]
विज्ञापन
आसनसोल जिला मुख्यालय में इन दिनों रंगदारी वसूली करने की चर्चा अखबारों की सुर्खियां बनी हुई है. इस चर्चा ने यहां की पुलिस प्रशासन से लेकर सत्ताधारी नेताओं तक को कठघरे में ला खड़ा किया है.
इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि कुछ लोग फर्जी पुलिस के वेश में रंगदारी वसूली कर पुलिस तथा सत्ताधारी नेताओं को बदनाम कर रही है. ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि थोड़ी देर के लिए अगर इसे ही सही मान लिया जाये, तो इस मामले में जहां कथित रंगदार के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए था, वहां नेता के सहयोग से पुलिस के सामने रंगदार और पीड़ित के बीच समझौता कराकर वसूल की गयी धनराशि वापस दिला देना और अपराधी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेना किस बात की तरफ संकेत करता है, इस पर ध्यान देने की बात है.
आसनसोल जिला मुख्यालय में रंगदारी वसूली वर्षों से चली आ रही है. कम-से-कम बात से इनकार तो नहीं ही किया जा सकता है. क्या रंगदारी वसूली से आसनसोल जिला मुख्यालय को राहत मिल पायेगी ?
पारो शैवलिनी, इमेल से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




