इरादे नेक नहीं
Updated at : 21 Dec 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

मंगलवार को कुछ सांसदों को राज्यसभा में बहस करते टीवी पर देख रहा था. सरकार द्वारा 12 विशेष अदालत बनाने की घोषणा का ये लोग बहुत ही चालाकी से विरोध कर रहे थे. एक कह रहे थे कि यह संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार का उलंघन है. हमलोगों को विशेष अदालत में भेजकर आमजन का […]
विज्ञापन
मंगलवार को कुछ सांसदों को राज्यसभा में बहस करते टीवी पर देख रहा था. सरकार द्वारा 12 विशेष अदालत बनाने की घोषणा का ये लोग बहुत ही चालाकी से विरोध कर रहे थे. एक कह रहे थे कि यह संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार का उलंघन है. हमलोगों को विशेष अदालत में भेजकर आमजन का अपमान किया जा रहा है.
असल में ये लोग नहीं चाहते कि उनके कर्मों की सजा उन्हें जल्द मिले. वे यही चाह रहे हैं कि उनका भी मुकदमा 20-30 साल तक चलता रहे. इस समय लोकसभा के कुल 34% सदस्यों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं. राज्यसभा में यह प्रतिशत 19 है.
राज्य विधानसभाओं के कुल 4032 में से 31% सदस्यों पर मुकदमे चल रहे है. मुझे लगता है कि इन्हें तो चुनाव लड़ने ही नहीं दिया जाना चाहिए था, क्योंकि विधि निर्माताओं पर ही अपराध में भागीदार हाेने का आरोप हो, तो यह संविधान के मूल सिद्धांत के साथ धोखा है.
– जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




