गुजरात में विकास की जीत

Updated at : 19 Dec 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
गुजरात में विकास की जीत

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत हुई है. गुजरात में छठी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है. लोगों ने नि:संदेह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा किया है. कांग्रेस को भाजपा के विकास को पागल और जीएसटी को गब्बरसिंह टैक्स कहकर सरकार का मजाक उड़ाना भारी पड़ा. कांग्रेस ने यूपी में समाजवादी पार्टी […]

विज्ञापन

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत हुई है. गुजरात में छठी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है. लोगों ने नि:संदेह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा किया है. कांग्रेस को भाजपा के विकास को पागल और जीएसटी को गब्बरसिंह टैक्स कहकर सरकार का मजाक उड़ाना भारी पड़ा. कांग्रेस ने यूपी में समाजवादी पार्टी के अखिलेश के साथ गठबंधन कर बहुत बड़ी भूल की थी.

गुजरात में दो लड़कों पर भरोसा कर कांग्रेस ने उस भूल को दोहराया. नतीजतन जनता ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा किया और उसी का नतीजा है कि कांग्रेस को गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा. हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह को भ्रष्टाचार का आरोप होते हुए भी सीएम कैंडिडेट घोषित किया. यह उनकी और कांग्रेस की हार का वहां कारण बना. साथ ही, भाजपा को भी इन दोनों राज्यों की उन सीटों की समीक्षा करनी पड़ेगी, जहां उसे हार मिली.

कांतिलाल मांडोत, मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola