हास्यास्पद कार्यक्रम
Updated at : 13 Dec 2017 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा विधायक साइमन मरांडी ने शनिवार रात अपने पैतृक गांव तालपहाड़ी में चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें सबसे अधिक देर तक चुंबन करने वाले तीन जोड़ों को पुरस्कृत किया गया. विधायक के अनुसार, प्रेम और आधुनिकता को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता करायी गयी. आदिवासी समाज के लोग संकोची स्वभाव के […]
विज्ञापन
पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा विधायक साइमन मरांडी ने शनिवार रात अपने पैतृक गांव तालपहाड़ी में चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें सबसे अधिक देर तक चुंबन करने वाले तीन जोड़ों को पुरस्कृत किया गया.
विधायक के अनुसार, प्रेम और आधुनिकता को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता करायी गयी. आदिवासी समाज के लोग संकोची स्वभाव के होते हैं. ऐसे में पति-पत्नी के सार्वजनिक तौर पर चुंबन प्रतियोगिता में भाग लेने से न सिर्फ संकोच दूर होगा, बल्कि आपसी प्रेम भी बढ़ेगा…!
एक विधायक के द्वारा इस प्रकार के हास्यास्पद कार्यक्रम और वक्तव्य का देश और समाज पर क्या प्रभाव पड़ सकता है, इसे आम जनता खूब जानती है. अब विधायक साहब को कौन समझाए कि चुंबन प्रतियोगिता से आदिवासी समाज का विकास नहीं हो सकता. विकास के लिए शिक्षा अनिवार्य तत्व है. इस प्रकार के आयोजन से प्रेम तो नहीं बढ़ेगा, लेकिन सामाजिक कुव्यवस्था और अराजकता जरूर बढ़ जायेगी.
गुलाम गौस आसवी, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




