मातृभाषा के प्रति सम्मान
Updated at : 07 Dec 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची के एक निजी स्कूल में एक विद्यार्थी को मात्र हिंदी में बोलने पर उसे तख्ती पकड़ कर पूरे स्कूल में घुमाये जाने की घटना क्या तर्कसंगत है? दुनिया के सभी विकसित देशों को अपनी भाषा या राष्ट्रीय भाषा पर गर्व है और वे उनका सम्मान भी करते हैं. वे अपनी भाषाओं […]
विज्ञापन
झारखंड की राजधानी रांची के एक निजी स्कूल में एक विद्यार्थी को मात्र हिंदी में बोलने पर उसे तख्ती पकड़ कर पूरे स्कूल में घुमाये जाने की घटना क्या तर्कसंगत है? दुनिया के सभी विकसित देशों को अपनी भाषा या राष्ट्रीय भाषा पर गर्व है और वे उनका सम्मान भी करते हैं.
वे अपनी भाषाओं का ही प्रयोग करते हैं. परंतु हमारा देश जहां मात्र कुछ वर्षों के लिए अंग्रेजी भाषा को अपनाया गया था. आज यह एक भाषा ही नहीं बल्कि एक स्टेटस सिंबल बन चुका है. आज हिंदी बोलने वालों को काफी हेय दृष्टि से देखा जाता है. अगर हमें उच्च शिक्षा के लिए अंग्रेजी पढ़ने की आवश्यकता है, तो हमें अपनी मातृभाषा को भी नहीं भूलना चाहिए.
जब हमारे माननीय प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देकर अपनी राष्ट्रभाषा को सम्मान दे सकते हैं, तो हमें अपनी मातृभाषा को बोलने में शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए. अंग्रेज तो 70 वर्ष पहले छोड़ कर चले गये, पर अंग्रेजीयत ने आज भी हमें जकड़ कर रखा है. अंग्रेजी के लिए मातृभाषा का तिरस्कार उचित नहीं. अतः चाहे कोई भी विदेशी भाषा को सीखें, पढ़ें या बोलें पर अपनी मातृभाषा को कभी ना भूलें.
कन्हाई लाल, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




