जानलेवा होती दिल्ली की हवा

Updated at : 06 Dec 2017 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
जानलेवा होती दिल्ली की हवा

दिल्ली की प्रदूषित हवा की खबर किसी से छुपी नहीं है, लेकिन हद तो तब हुआ, जब बीते रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंका के खिलाड़ी वहां की प्रदूषित वायु को बर्दाश्त नहीं कर पाये और 1-2 खिलाड़ियों को […]

विज्ञापन
दिल्ली की प्रदूषित हवा की खबर किसी से छुपी नहीं है, लेकिन हद तो तब हुआ, जब बीते रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंका के खिलाड़ी वहां की प्रदूषित वायु को बर्दाश्त नहीं कर पाये और 1-2 खिलाड़ियों को उल्टियां होने लगीं.
इसके बाद खेल को आज तक के इतिहास में पहली बार प्रदूषण की वजह से रोकना पड़ गया. इसके बाद मेहमानों ने पूरे मैच में मास्क पहन कर क्षेत्ररक्षण किया. भारत, जो कि तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है, उसकी राजधानी में ऐसी घटना होने से पूरी दुनिया में हमारी नकारात्मक छवि बन जाती है. यह चिंता का विषय है. अब जितना जल्दी हो सके, हमें कठोर-से-कठोर कदम उठाने होंगे, ताकि ऐसी घटना दोबारा न घटे.
उत्सव रंजन, नीमा, हजारीबाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola