त्वरित न्याय ही उचित न्याय है

Updated at : 18 Oct 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
त्वरित न्याय ही उचित न्याय है

झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर रिम्स, रांची द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड ने जमशेदपुर की 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात पर सहमति दी, यह काबिल-ए-तारीफ है. उच्च न्यायलय की तत्परता और संवेदनशीलता ने इस बच्ची को अनगिनत शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, सामाजिक और भावनात्मक संकटों से उबार कर न्याय प्रक्रिया की महत्ता को प्रतिस्थापित किया […]

विज्ञापन

झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर रिम्स, रांची द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड ने जमशेदपुर की 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात पर सहमति दी, यह काबिल-ए-तारीफ है. उच्च न्यायलय की तत्परता और संवेदनशीलता ने इस बच्ची को अनगिनत शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, सामाजिक और भावनात्मक संकटों से उबार कर न्याय प्रक्रिया की महत्ता को प्रतिस्थापित किया है.

साथ ही असमय उस बच्ची को जबरन मां बनने से निजात दिलाया. यह सब देख-सुन कर निश्चय ही आम व्यक्ति के मन में न्याय प्रक्रिया पर विश्वास दृढ़ हुआ है और न्याय के बारे में यह प्रचलित उक्ति – ‘देर से मिला न्याय अन्याय के बराबर है’ को झुठलाता है. सभी प्रमुख दैनिक अखबारों ने इसे प्रमुखता से छापा, जो धन्यवाद के पात्र हैं.

डॉ उषा किरण, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola