सूचना आयुक्तों के पद कब तक यूं ही खाली रहेंगे

Updated at : 16 Oct 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
सूचना आयुक्तों के पद कब तक यूं ही खाली रहेंगे

सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों के ज्यादातर पद एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के आधे से अधिक पद खाली हैं.यह कोई आज कि स्थिति नहीं है. इसका परिणाम यह है कि सूचना मांगनेवाले को यदि प्रथम अपील तक प्रयास करने पर सूचना मिल गयी, तो उसका भाग्य है, वरना द्वितीय अपील तक जाने का उत्साह नहीं होता. […]

विज्ञापन
सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों के ज्यादातर पद एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के आधे से अधिक पद खाली हैं.यह कोई आज कि स्थिति नहीं है. इसका परिणाम यह है कि सूचना मांगनेवाले को यदि प्रथम अपील तक प्रयास करने पर सूचना मिल गयी, तो उसका भाग्य है, वरना द्वितीय अपील तक जाने का उत्साह नहीं होता. सूचना आयुक्तों की घोर कमी के कारण आयोग में एक सुनवाई के बाद दूसरे सुनवाई की तारीख में पांच -पांच महीनों तक का अंतराल होता है.
एक तो सूचना अधिकार अधिनियम, 2005 खुद में कमजोर है. अधिनियम की धारा 20 (1) के अंतर्गत सूचना आयुक्त को पच्चीस हजार रुपये तक शास्ति लगाने का अधिकार अवश्य है, परंतु उसकी वसूली का नहीं. ऐसे में सूचना के आयुक्तों के पद के खाली रहने से यह कानून और कमजोर बना गया है.
– पारस नाथ सिन्हा, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola