जनप्रतिनिधि और उनकी जनसेवा
Updated at : 12 Oct 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

हमारे जनप्रतिनिधि किस तरह की जनसेवा कर रहे हैं यह देखने और समझने की जरूरत है. आज झरिया शहर उजड़ने के कगार पर है, ऐतिहासिक पहचान रखने वाला आरएसपी कॉलेज भी अब चंद दिनों का मेहमान है, धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन वीरान हो गयी है, पारा शिक्षकों के साथ-साथ सीआरपी, बीआरपी एवं ऊर्जा विभाग के कर्मी […]
विज्ञापन
हमारे जनप्रतिनिधि किस तरह की जनसेवा कर रहे हैं यह देखने और समझने की जरूरत है. आज झरिया शहर उजड़ने के कगार पर है, ऐतिहासिक पहचान रखने वाला आरएसपी कॉलेज भी अब चंद दिनों का मेहमान है, धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन वीरान हो गयी है, पारा शिक्षकों के साथ-साथ सीआरपी, बीआरपी एवं ऊर्जा विभाग के कर्मी अपनी मांगों के लिए आंदोलनरत हैं.
इन मुद्दों को आज तक कोई तवज्जो नहीं दी गयी. वहीं झारखंड सरकार ने 1000 दिन पूरे होने का जश्न मनाया और अपना ही वेतन 60-63 फीसदी तक बढ़ा लिया. लोगों ने उन पर विश्वास किया था. क्या कभी ऐसे जनप्रतिनिधि अपनी जनता की भलाई भी सोच पायेंगे?
शशि भूषण, निरसा, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




