राज्य सरकार भी टैक्स कम करे

केंद्र सरकार की पहल पर पेट्रोल और डीजल की कीमत दो रुपये तक कम हुई है. लोगों को कुछ राहत तो दी गयी. पिछले दो – तीन सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के मूल्य में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. फिर भी अपने यहां हर महीने तेल का मूल्य बढ़ता ही जा रहा […]
केंद्र सरकार की पहल पर पेट्रोल और डीजल की कीमत दो रुपये तक कम हुई है. लोगों को कुछ राहत तो दी गयी. पिछले दो – तीन सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के मूल्य में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है.
फिर भी अपने यहां हर महीने तेल का मूल्य बढ़ता ही जा रहा है. जब से तेल कंपनियां तेल के मूल्य तय करने लगी हैं, एक महीने में 4-5 रुपये तक तेल के दाम बढ़ गये हैं.
अभी हाल ही में गुजरात और महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने यहां टैक्स में कटौती कर आम जनता को राहत पहुंचायी है. ऐसे में झारखंड सरकार से भी उम्मीद है कि वह भी अपनी गरीब जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए तेल पर लगने वाले राज्य सरकार के टैक्स को कम करेगी.
पालुराम हेंब्रम, सालगाझरी, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




