कचरे का निपटारा जरूरी

Updated at : 19 Sep 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
कचरे का निपटारा जरूरी

हाल ही में दिल्ली में कचरे के पहाड़ ढहने से हुई घटना से कचरा प्रबंधन की तैयारी के प्रति उदासीनता का पता चलता है. आज कचरे का प्रबंधन करना प्राथमिक आवश्यकताओं में शामिल है. कचरे का रीसाइक्लिंग एक वैश्विक समस्या है, जो भारत के लिए भी चुनौती है. अगर इस कचरे का सही प्रबंधन करने […]

विज्ञापन
हाल ही में दिल्ली में कचरे के पहाड़ ढहने से हुई घटना से कचरा प्रबंधन की तैयारी के प्रति उदासीनता का पता चलता है. आज कचरे का प्रबंधन करना प्राथमिक आवश्यकताओं में शामिल है. कचरे का रीसाइक्लिंग एक वैश्विक समस्या है, जो भारत के लिए भी चुनौती है. अगर इस कचरे का सही प्रबंधन करने का कौशल अपनाएं, तो कचरे का न सिर्फ निपटारा हो सकता है, बल्कि इससे लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है.
कचरा प्रबंधन को कौशल विकास योजना में शामिल कर अप्रशिक्षित युवाओं को प्रशिक्षित कर कचरे के निपटारे के कार्य में लगा कर रोजगार दिया जाये, तो एक तरफ तो बेरोजगारी की समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है, दूसरी तरफ कचरे का निपटारा भी किया जा सकता है.
अमित कुमार पाठक, गोंडा, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola