सरकार की कार्यशैली और प्राथमिकता
Updated at : 07 Aug 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

अंततः रांची का सदर अस्पताल चालू हो गया. इसके लिए झारखंड नागरिक मंच एवं इसके कर्ताधर्ताओं को धन्यवाद. वरना सरकार तो गरीबों के लिए अस्पताल खोलनेवाली थी नहीं. वह तो इसे भी निगम के अस्पताल जैसे निजी संस्थाओं को चलाने की जिम्मेवारी सौंप कर मुक्त ही हो जाती, ताकि उन्हें भी कुछ लाभ होता रहे. […]
विज्ञापन
अंततः रांची का सदर अस्पताल चालू हो गया. इसके लिए झारखंड नागरिक मंच एवं इसके कर्ताधर्ताओं को धन्यवाद. वरना सरकार तो गरीबों के लिए अस्पताल खोलनेवाली थी नहीं.
वह तो इसे भी निगम के अस्पताल जैसे निजी संस्थाओं को चलाने की जिम्मेवारी सौंप कर मुक्त ही हो जाती, ताकि उन्हें भी कुछ लाभ होता रहे. निजी अस्पताल कोई खैरात में तो इलाज करती नहीं. रिम्स में तो जांच के लिए कीमती उपकरणों का संग्रहालय है. टेक्निशियन आदि हो या न हो, मशीनें खरीदी जाती हैं. लोग चर्चा करते हैं कि इन्हें खरीदने में भारी कमीशन मिलता है. सरकार गरीबों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने से अधिक प्राथमिकता शराब की दुकान चलाने को रही है.
पारस नाथ सिन्हा, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




