पाकिस्तान के बदलते हालात
Updated at : 02 Aug 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

पाकिस्तान के वजीर-ए-आलम नवाज शरीफ के खिलाफ उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले ने पाकिस्तान की राजनीति में तूफान ला दिया है. भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है. पनामा गेट मामले में जांच समिति द्वारा सौंपे गये प्रतिवेदन के आलोक में यह फैसला आया है. उन्होंने अवैध तरीके से […]
विज्ञापन
पाकिस्तान के वजीर-ए-आलम नवाज शरीफ के खिलाफ उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले ने पाकिस्तान की राजनीति में तूफान ला दिया है. भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है.
पनामा गेट मामले में जांच समिति द्वारा सौंपे गये प्रतिवेदन के आलोक में यह फैसला आया है. उन्होंने अवैध तरीके से लंदन के महंगे इलाके में कई फ्लैट अर्जित किये. पाकिस्तान की न्यायालय ने यह साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार के मामले में वह किसी को भी माफी नहीं देने जा रही है. देश के भविष्य के लिए यह अच्छा संकेत है. आने वाली सरकारें इससे सबक लेगीं, इसकी उम्मीद है. देर सबेर बड़े से बड़े ओहदे पर बैठे शासक को भी अपनी करनी की सजा भुगतनी पड़ती है.
युगल किशोर, डोरंडा, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




