चीन से बढ़ता हस्तक्षेप

Updated at : 07 Jul 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
चीन से बढ़ता हस्तक्षेप

चीन को आज एक महाशक्ति के समकक्ष तो माना ही जाता है. सबसे बड़ा आबादी वाला देश, सबसे बड़ा सैन्य शक्ति. धार्मिक कट्टरपंथ एवं आतंकवाद के खतरों से कोसों दूर. आज अमेरिका को भी ठेंगा दिखला रहा है. इसकी इतनी ताकत का राज इसकी आर्थिक सुदृढ़ता एवं अधिनायकवादी शासन पद्धति है. बंगाल की खाड़ी एवं […]

विज्ञापन
चीन को आज एक महाशक्ति के समकक्ष तो माना ही जाता है. सबसे बड़ा आबादी वाला देश, सबसे बड़ा सैन्य शक्ति. धार्मिक कट्टरपंथ एवं आतंकवाद के खतरों से कोसों दूर. आज अमेरिका को भी ठेंगा दिखला रहा है.
इसकी इतनी ताकत का राज इसकी आर्थिक सुदृढ़ता एवं अधिनायकवादी शासन पद्धति है. बंगाल की खाड़ी एवं हिंद महासागर के आस पास के देशों को इसने अपने प्रभाव में लेना शुरू कर दिया है. डरा कर या लालच देकर अपने पक्ष में कर रहा है. इसलिए शायद वो दुनिया में किसी से नहीं डरता. वो खुलेआम हर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का विरोध करता है. भारत केवल रूस, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी तथा इस्राइल आदि देशों के साथ रक्षा सौदा कर लेने से चीन का मुकाबला नहीं कर सकता है.
जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola