जीएसटी लागू करने की चुनौती

Updated at : 07 Jul 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी लागू करने की चुनौती

लगभग 14 वर्षों के बाद ‘एक देश, एक कर’ के सपने को केंद्र सरकार ने साकार कर दिया. यह कर व्यवस्था कहां तक हितकारी होगा, यह तो समय ही बतायेगा, परंतु इससे सरकार की झोली अवश्य ही भारी होगी. इनपुट टैक्स क्रेडिट की संरचना कारोबारियों के समझ से परे होने के कारण शायद ही इसका […]

विज्ञापन

लगभग 14 वर्षों के बाद ‘एक देश, एक कर’ के सपने को केंद्र सरकार ने साकार कर दिया. यह कर व्यवस्था कहां तक हितकारी होगा, यह तो समय ही बतायेगा, परंतु इससे सरकार की झोली अवश्य ही भारी होगी. इनपुट टैक्स क्रेडिट की संरचना कारोबारियों के समझ से परे होने के कारण शायद ही इसका लाभ आम उपभोक्ताओं को मिलें. विश्व के विभिन्न देशों में जीएसटी के लागू होने के दो-तीन वर्षों तक महंगाई बढ़ने का इतिहास रहा है.

जीएसटी के विभिन्न दरों को निर्धारित कर मंहगाई को नियंत्रित करने का प्रयास किया है. परंतु सरकारी तंत्र की अक्षमता, तकनीक को अपनाने में लचर रवैया और प्रशासनिक जवाबदेही के खराब ट्रैक रिकॉर्ड के मद्देनजर जीएसटी को सही मायने में लागू करने की चुनौतियां बहुत बड़ी है.

कुमार विवेक रंजन, कुम्हारटोली, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola